फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: शिवराज ने प्रियंका और कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस का विश्वास विकास में नहीं है

Sun, 29 Oct 2023 01:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। 
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को को कहा कि प्रियंका जी मध्य प्रदेश में आकर लगातार झूठ बोल रही है लेकिन 100 झूठों में एक तो सच बोला कि उनके स्वर्गीय पिताजी ने भी अमेठी का विकास नहीं किया। कांग्रेस का विश्वास विकास में नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब श्रीमान बंटाढार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। तब मध्य प्रदेश को उन्होंने तबाह और बर्बाद करके रख दिया था। ना सड़क थी, ना बिजली थी, ना पानी था, चारों तरफ केवल हाहाकार था। सीएम ने कहा कि प्रियंका जी ने ये तो सच स्वीकार कर लिया कि कांग्रेस विकास नहीं करती है। सीएम ने कहा विकास केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही करती है। प्रियंका जी इस सच को बताने के लिए आपको धन्यवाद। यह भी मानो कि प्रदेश को आज विकास में अग्रणी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने खड़ा किया है। 
विज्ञापन


सीएम बोले- कलनाथ अरबपति सेठ, उनके लिए राजनीति रोजगार
मुख्यमंत्री शिवराज ने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ अरबपति सेठ, उद्योगपति हैं। उनके लिए राजनीति रोजगार। कमलनाथ जी भी कुछ भी कहते ही रहते हैं। अब कह रहे है कि भाजपा को बेरोजगार कर दो। सीएम ने कहा कि अरे हमारे लिए राजनीति कोई रोजगार का माध्यम थोड़ी है। राजनीति हमारा धंधा नहीं है कमलनाथ जी। हम रोजगार के लिए राजनीति नहीं करते हैं। रोजगार के लिए राजनीति करते होंगे तो आप करते होंगे।

सीएम ने कमलनाथ को कहा कि जनता से आपको कोई लेना-देना नहीं है। आप कभी गांव में नहीं गए। गांव की गलियां, खेत, खेत की पगडंडिया और जनता से आपका कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि अरे प्राकृतिक आपदा भी आती है, तो कहते हैं वह वहां नहीं जाते। सीएम ने कहा कि यदि मैं जाता था, तो कहते थे ये टूरिज़म कर रहें हैं, ओला टूरिज़म, इस तरह की तो ये बात करते हैं, ये राजनीति रोजगार का माध्यम, आपके लिए होगी , भारतीय जनता पार्टी के लिए ये सेवा का साधन है, हम सेवा के लिए राजनीति करते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें