फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: युवाओं के बीच पहुंचा अमर उजाला, 'सत्ता का संग्राम' में छिंदवाड़ा के विकास मॉडल पर हुई डिबेट

Fri, 03 Nov 2023 11:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP Election 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ इन दिनों मध्यप्रदेश के शहरों में मतदाताओं के मुद्दों को समझने और जमीनी हकीकत को जानने के लिए निकला है। रोज होने वाले 'सत्ता के संग्राम' में युवा, महिलाएं और आम मतदाता क्षेत्र के मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं।

विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में अब बस गिनती के दिन शेष हैं। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर दमखम के साथ प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। पार्टी के दिग्गज नेता भी दिल्ली से आकर मध्यप्रदेश में अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। मतदाता 17 नवंबर को कई मुद्दों को ध्यान में रखकर अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगें। आम मतदाताओं के इन्हीं मुद्दों को जानने और समझने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' में हर दिन प्रदेश के एक जिले में पहुंच रहा है। हमारा चुनावी रथ आज पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में पहुंचा है। जहां युवाओं के चुनावी मुद्दों को जानने की कोशिश की।
विज्ञापन




अमर उजाला से चर्चा में मनीष ने कहा कि विकास के मुद्दे पर वोट देंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। आज राम मंदिर बन रहा है, तीन तलाक बिल भाजपा सरकार ने लाया। शैलेंद्र यादव ने कहा कि कमलनाथ को छिंदवाड़ा के विकास की कोई फ्रिक नहीं है। उन्होंने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। यहां का युवा बेरोजगार है। 

सोम विश्वकर्मा कहते हैं कि हिन्दुत्व एक मुद्दा है। हम कांग्रेस को क्यों वोट देंगे। वो आरएसएस को बंद करने की बात कहते हैं। विवेक विश्वकर्मा कहते हैं कि हमे लोकल प्रतिनिधि चाहिए। मोदी जी और हिन्दुत्व को देखकर वोट डालते हैं। हम विकास नहीं चाहते हैं। पीयूष नेमा कहते हैं कि कांग्रेस हिन्दु विरोधी है। हम हिन्दुत्व के लिए काम करने वाली सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें