फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: एमपी में मतदान से दो दिन पहले पीएम की चिट्ठी, मतदाताओं से की यह बड़ी अपील

Wed, 15 Nov 2023 02:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में मतदान से दो दिन पहले जनता के नाम चिट्ठी लिखी है। इसमें पीएम ने जनता से वोट करने की अपील की है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में रोड शो के साथ ही उनको एमपी में चुनाव प्रचार पूरा हो गया। आज  प्रधानमंत्री झारखंड के दौरे पर है। प्रदेश में आज बुधवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस बीच उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता के नाम चिट्ठी लिखी है। इसमें प्रधानमंत्री ने जनता से वोट करने की अपील की है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस बार का प्रचार अभियान बल्कि जनता-जनार्दन से आशीर्वाद लेने का अभियान बहुत ही खास रहा। उन्होंने लिखा कि मैं राज्य के कोने-कोने में गया, अनेकों लोगों से मिला, संवाद किया। लोगों में भाजपा के प्रति जो स्नेह है, भाजपा पर जो आस्था है, वो हमारी बहुत बड़ी पूंजी है। मध्य प्रदेश की नारीशक्ति, इस चुनाव में आगे बढ़कर भाजपा का झंडा बुलंद कर रही है। जिस तरह महिला सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता है, उसी तरह महिलाओं ने भाजपा सरकार की वापसी को अपनी प्राथमिकता बना लिया है। आज की नई पीढ़ी, भारत के अगले 25 वर्षों और अपने 25 वर्षों को एक साथ जोड़कर देख रही है। और इसलिए विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के दायित्व को निभाने के लिए हमारे नौजवान भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे आ रहे हैं।

पीएम ने लिखा कि लोगों का ये अटूट विश्वास है कि 21वीं सदी का विकसित मध्य प्रदेश सिर्फ भाजपा ही बना सकती है। एमपी के लोग डबल इंजन की सरकार के लाभ को देख भी रहे हैं और इसकी जरूरत को समझते भी हैं। रैलियों में मैंने ये भी देखा कि एमपी के लोग कांग्रेस की परिवारवादी राजनीति और नकारात्मकता से कितने ज्यादा नाराज हैं। कांग्रेस के पास एमपी के विकास के लिए कोई विजन नहीं है, कोई रोडमैप नहीं है। मेरा एमपी के सभी मतदाताओं से आग्रह है कि विकसित एमपी के लिए, विकसित भारत के लिए, भाजपा को चुनें, कमल को चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें