फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: मीनाक्षी लेखी बोली- दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के आरोपियों को पुरस्कृत कर रही कांग्रेस

Thu, 26 Oct 2023 07:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस पर दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के आरोपियों को पुरस्कृत करने का गंभीर आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भोपाल में मीडिया को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न करने वाले आरोपियों को पुरस्कृत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भी महिलाओं का सम्मान नहीं रहा। उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, वह किससे लड़ रही हैं।  कांग्रेस पार्टी के ही लोग महिलाओं को टंचमाल और आइटम कहते हैं, उनका उत्पीड़न करते हैं। ऐसे लोगों का विरोध करने की बजाय कांग्रेस में इन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है, विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जा रहे हैं। लेखी ने मुरली वोरवाल, सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे, तरुण भनोट, उमंग सिंघार, हेमंत कटारे, सुनील सराफ, सिद्धार्थ कुशवाह, सोहन वाल्मिकी, बाबू जंडेल पर महिलाओं के साथ अभ्रद व्यवहार करने का आरोप लगाया। कांग्रेस और कमलनाथ पर महिलाओं का अपमान करने वालों को टिकट देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जिस तरह से महिलाओं का भरोसा जीता है, उसके सामने कांग्रेस का हर झूठ, महिलाओं को भ्रमित करने की हर साजिश नाकाम होगी। 
विज्ञापन

 
नवरात्रि में नारीशक्ति से झूठ बोलने का आरोप 
मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस के वचन पत्र में महिलाओं से झूठ बोलने का आरोप लगाया। लेखी ने कहा कि कांग्रेस ने पुनर्विवाह करने 1.51 लाख देने पर कहा कि भाजपा की सरकार पहले से दो लाख रुपए दे रही है। महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने पर कहा कि भाजपा 450 रुपए में दे रही हैं। महिलाओं को 1500 रुपए देने के वादे पर कहा कि शिवराज सरकार लाडली बहनों को 1250 रुपए दे रही है। जिसे आगे तीन हजार रुपए प्रतिमाह तब बढ़ाएंगी। इस तरह आवासहीन ग्रामीण महिलाओं को आवास देने, बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने, छात्राओं के लिए छात्रावास बनाने, गर्भवती महिलाओं फ्री एंबुलेंस उपलब्ध कराने के वादे पर कहा कि यह सब भाजपा सरकार दे रही है। इसको आने वाले समय में और बेहतर करेंगे। 

 महिलाओं को बनाया राजनीतिक ताकत
लेखी ने कहा कि महिलाओं को टंचमाल और आइटम कहने वालों ने संसद महिला आरक्षण का विरोध क्यों नहीं किया? इससे पहले जब भी इस बिल की बात होती थी, ये हर बार सेटिंग कर लेते थे। एक बिल रखता था, दूसरा गिरा देता था। लेकिन इस बार प्रधानमंत्री मोदी हैं, जिनके लिए नारी सशक्तिकरण वोट बैक का नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का मिशन रहा है। प्रधानमंत्री ने लाल किले से महिला सशक्तीकरण के लिए आवाज उठाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही महिलाओं को मुख्य धारा में लाने तथा उनके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए योजनाएं शुरू की। उसी का परिणाम है कि किसी राजनीतिक दल की हिम्मत नहीं है कि महिलाओं की अनदेखी कर सके। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने छीना था हक 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने बहनों के साथ छल किया था, उनके हक छीन लिए थे। उस सरकार ने बैगा, भारिया और सहरिया बहनों को मिलने वाले पोषण भत्ते के 1000 रुपये बंद कर दिए थे। बेटियों की शादी पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि बंद कर दी थी। दूसरी तरफ भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार मध्यप्रदेश में कई योजनाएं चला रही है जिनसे महिलाओं को लाभ पहुंच रहा है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें