पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : Social Media
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए कहा कि शिवराज जी, मैंने सपने में नहीं सोचा था कि आप कन्या पूजन जैसे पवित्र धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य पर भी वोटों की राजनीति करने लगेंगे। पीसीसी चीफ ने कहा कि अरे आपको कांग्रेस के कन्या पूजन की इतनी फिक्र है तो हमारे राष्ट्रीय नेताओं से पूछने की क्या आवश्यकता है? महानवमी के पावन दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भी कन्या पूजन और भंडारा हुआ था, आप भी आकर प्रसाद ग्रहण कर सकते थे। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में भी कन्याओं का पूजन पूरे विधि विधान से किया गया। आप भी आकर देवी से आशीर्वाद ले सकते थे। लेकिन आप यह सब नहीं करेंगे क्योंकि आध्यात्मिकता धर्म और परंपरा इन तीनों में आपकी आस्था नहीं है। आपकी आस्था सिर्फ वोटों की सौदेबाजी में है।
दिग्विजय सिंह जैसे नेता शर्म करें
बता दें मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा कि वह कन्या पूजन को नाटक नौटंकी बता रहे हैं। हजारों साल पहले से भारत में कन्याओं को देवियां मानकर उनकी पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि शर्म आनी चाहिए दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को। यह भारतीय संस्कृति का अपमान हैं। उन्होंने कहा कि कि कन्या पूजन का विरोध करते हैं, नाटक और नौटंकी बताते हैं। यह भारती परंपराओं और सनातन धर्म का अ