फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कमलनाथ का बड़ा आरोप, बोले-प्रदेश में बहन बेटियों को सबसे ज्यादा खतरा भाजपा नेताओं से है

Sat, 21 Oct 2023 04:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक दलों के बीच जुबानी आरोप प्रत्यारोप तेज होते जा रहे हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बहन बेटियों को सबसे जयादा खतरा भाजपा नेताओं से हैं। 
 
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। कांग्रेस ने 230 में से 229 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। अब चुनाव प्रचार भी तेज होते जा रहा है। इस बीच पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल में मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित प्रदेश बना दिया है। प्रदेश में बहन बेटियों को सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी से है तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से है। मध्य प्रदेश की जनता ने अब इस सूरत को बदलने का संकल्प लिया है। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि एक महीने बाद बनने वाली कांग्रेस की सरकार पहले से घोषित योजनाओं के अलावा बेटी के जन्म से लेकर उसके विवाह तक 2 लाख 51000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख 1 हजार रुपए की सहायता देगी। महिलाओं को महानगर की बसों में मुफ्त यात्रा के पास देगी। उन्होंने महिलाओं को 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर के अपने वचन के साथ सात अन्य वचन भी गिनाएं। 

1.  बेटियों के विवाह की नई योजना प्रारंभ करेंगे, 1 लाख 1 हजार रूपए की सहायता देंगे।
2.  महिलाओं के स्टार्ट अप के लिए रूपए 25.00 लाख तक का ऋण 3 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराएँगे।
3.आवासहीन ग्रामीण महिलाओं को आवास एवं आजीविका के लिए 5000 वर्गफुट का भूखण्ड देंगे।
4.महानगरीय बस सेवा में परिवहन हेतु निःशुल्क पास उपलब्ध कराएंगे।
5.आंगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ताओं को नियमित करने के लिए नियम बनाएंगे।
6.आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं के लिए मैदानी स्वास्थ्यकर्मियों का नया कैडर बनाकर सेवा से जोड़ेंगे।
7.बेटियों के लिए मेरी बिटिया रानी योजना प्रारंभ करेंगे, उनको 2 लाख 51 हजार की राशि उनके जन्म से विवाह संस्कार होने तक देंगे। कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें