फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: गोविंद सिंह बोले- मुख्य सचिव को तत्काल हटाएं, इनके रहते निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं

Tue, 28 Nov 2023 06:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि यह अकेले बालाघाट नहीं बाकी जगह भी हुआ है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में भी मत पत्र में हेरफेर का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बालाघाट में डाक मत पत्र की कथित गिनती का वीडियो वायरल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को हटाने की मांग कर दी है। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि यह अकेले बालाघाट नहीं बाकी जगह भी हुआ है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में भी मत पत्र में हेरफेर का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैंने चुनाव आयोग को शिकायत कि कर्मचारियों को मतदान से वंचित किया गया। उन्होंने कहा कि मेरी शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब मध्य प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को दोबारा पत्र लिख रहे हैं। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। उनको तत्काल हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इकबाल सिंह बैंस के इशारे पर कर्मचारियों को वोट से वंचित किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने बालाघाट कलेक्टर की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें