फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: नाथ के साथ विवाद पर दिग्गी ने कहा-BJP के भ्रामक प्रचार में न आए, CM बोले-चोर की दाढ़ी में तिनका

Sun, 29 Oct 2023 12:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिग्विजय सिंह ने अपने और कमलनाथ के बीच चल रहे विवाद और खींचतान की अटकलों को लेकर बयान दिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं, इस पर मुख्यमंत्री शिवराज ने तंज कसते हुए कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका। 
विज्ञापन
सीएम शिवराज और दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले टिकट वितरण को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ विवाद और खींचतान को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है। रविवार को दिग्विजय सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि  मेरी सभी मतदाता भाइयों एवं बहनों से प्रार्थना है कि वे कांग्रेस नेताओं में फूट के भाजपा के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं। कांग्रेस एकजुट है। हम लोग सब मिलकर काम करेंगे और भाजपा को हराएंगे "जन बल" जीतेगा, "धन बल" हारेगा। कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

वहीं, इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका। हमने कब कहा दिग्विजय जी और कमलनाथ जी के बीच में अनबन है। 
 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक कहावत है, चोर की दाढ़ी में तिनका। हमने कब कहा दिग्विजय जी और कमलनाथ जी के बीच में अनबन है। आप ट्विट करके बता रहे  हो अनबन नहीं हैं, भाजपा भ्रम फैला रही है। भाजपा भ्रम क्यों फैलाएगी। उन्होंने आगे कहा कि जनता देख रही है टिकट वितरण को लेकरअनबल हुई और कमलनाथ जी ने खुलेआम कहा कि कपड़े फाड़ना है तो दिग्विजय और जयवर्धन सिंह जी के फाड़ो। यह तो सब ने सुना है। उन्होंने कहा कि आप हंसी मजाक या हास परिहास में नहीं ले जा सकते हैं और कमलनाथ जी के बेटे नकुलनाथ जी टिकट बाट देते हं। छिंदवाड़ा की और बाद में फिर फिर कांग्रेस कमेटी अप्रूव करती हैं। वर्चस्व की लड़ाई और बेटों को स्थापित करने की लड़ाई जगजाहिर है। इसमें भारतीय जनता पार्टी कहां से आई। 
विज्ञापन



बता दें टिकट वितरण को लेकर दोनों नेताओं के बीच कुछ दिन विवाद बढ़ने की अटकलें लग रही है। इसकी शुरुआत शिवपुरी से टिकट मांग रहे भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के टिकट कटने से हुई। इस मामले में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने रघुवंशी समर्थकों को दिग्विजय सिंह और जयवर्धन का कुर्ता फाड़ने की बात कही थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दोनों नेताओं ने अपने पुराने रिश्ते की दुहाई दी। लेकिर कुछ दिन पहले दिग्विजय सिंह कुछ सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर फिर नाराज हो गए, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने की अटकलें लगने लगी। यह भी चर्चा तेज हुई कि दिग्विजय सिंह ने प्रचार से दूरी बना ली है और अपने आप को गुना-भोपाल तक सीमित कर लिया है। वह शनिवार को दमोह में प्रियंका गांधी की रैली में भी शामिल नहीं हुए। अब पूर्व सीएम ने बयान जारी कर दोनों के बीच विवाद की अटकलों पर विराम लगाया है। हालांकि जानकारों का कहना है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा हैं। यह उनकी विवाद पर आई प्रतिक्रिया और उसकी टाइमिंग से समझ आ रही है। 

बता दें इससे पहले प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी  दोनों के बीच विवाद की अटकलों पर बयान देकर कहा था कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी को शोले फिल्म के जय और वीरू की तरह बताया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें