फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: छिंदवाड़ा में कमलनाथ जीतेंगे या नहीं, इस पर लगी है 10 लाख की शर्त, इकरारनामा हुआ वायरल

Tue, 21 Nov 2023 12:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP Assembly Election 2023: छिंदवाड़ा सीट पर जहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। लेकिन इसी बीच एक इकरारनामा का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें साफ तौर पर यह लिखा है कि कमलनाथ अगर चुनाव हारेंगे तो सामने वाले को शर्त लगाने वाला 10 लाख रुपये नकद राशि देगा। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ और बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टी अलग-अलग दावे कर रही हैं। वहीं, सबकी नजर तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना पर है। इसी बीच छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम व कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को लेकर दो व्यापारियों ने शर्त लगाई है जिसका इकरारनामा (पत्र) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, इकरारनामा में साफ तौर पर यह लिखा है कि कमलनाथ अगर चुनाव हारेंगे तो सामने वाले को शर्त लगाने वाला 10 लाख रुपये नकद राशि देगा। वहीं, अगर बंटी साहू जीतते हैं तो दस लाख रुपये की राशि देंगे। यह इकरारनामा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह शर्त शनिवार को लगाई गई है जिसमें छिंदवाड़ा निवासी राममोहन साहू और प्रकाश साहू ने एक दूसरे से 10 लाख रुपये की शर्त लगाकर इकरारनामा लिखवाया है।

विज्ञापन

वायरल हो रहा इकरारनामा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है इकरारनामा में
दरअसल, प्रकाश साहू और राममोहन साहू ने यह शर्त लगाई है जिसमें लिखा है कि अगर कमलनाथ चुनाव हारते हैं तो प्रकाश साहू राम मोहन साहू को 10 लाख रुपये देंगे। वहीं, अगर बंटी विवेक साहू चुनाव हारते हैं तो राममोहन साहू प्रकाश साहू को दस लाख की नकद राशि देंगे। गौरतलब हो कि दोनों ही व्यापारियों ने यह शर्त लगाकर एक इकरार नाम लिखाया है जिस पर बाकायदा रसीद भी लगाई गई है। वहीं, तीन गवाहों के इस इकरारनामे पर हस्ताक्षर हैं।

कांग्रेस-बीजेपी कर रहीं अपनी-अपनी जीत के दावे
पूर्व सीएम कमलनाथ और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की जीत के अलग-अलग दावे छिंदवाड़ा में हो रहे हैं। सट्टा बाजार में भी कोई एक भाव नहीं चल रहा है, कोई बंटी साहू को जिता रहा है तो कोई कमलनाथ को। हालांकि आने वाले तीन दिसंबर को पता चलेगा कि किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा। फिलहाल अटकलों का बाजार गर्म है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें