फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: चुनाव जीतने के लिए फकीर के हाथों चप्पलों से पिट गए कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा, वीडियो वायरल

Fri, 17 Nov 2023 12:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में आज (17 नवंबर) विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। प्रत्याशी जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा भी एक अलग अंदाज में एक फकीर से जीत का आशीर्वाद लेते दिखे।
विज्ञापन
पारस सकलेचा को चप्पल मारता फकीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव में विजयी होने के लिए और जनता का आशिर्वाद पाने के लिए उम्मीदवार बाबाओं और फकीरों तक का सहारा लेते हैं। रतलाम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी पारस सकलेचा एक फकीर बाबा से आशीर्वाद लेने गए थे। उनको बाबा ने किस तरह स्लीपर से पीटा इसका वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन




रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पारस वायरल वीडियो में फकीर बाबा को चप्पल भेंट करते दिखते हैं, उसके बाद बाबा उनको उसी चप्पल से पीटते दिखाई देते हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि फकीर बाबा का आशीर्वाद देने का तरीका अनोखा है। बाबा के अंदाज और उनके आशीर्वाद के फलीभूत होने की चर्चाओं में यह बात भी सामने आई कि बड़े-बड़े नेता व राजनेता बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते है। शहर के बाहरी क्षेत्र महू रोड पर सड़क किनारे बाबा एक ओटले पर बैठकर इस अनोखे अंदाज में सभी को आशीर्वाद नवाजते हैं। क्षेत्र के लोग फकीर बाबा की मार पाने को बेकरार और भी चर्चित हस्तियों और लक्जरी गाडियों में आने वाले लोगों के नाम बताते है।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें