फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: सीएम शिवराज की दीपावली के दिन भी चुनावी सभाएं, 180 से अधिक सीटों को कवर करने का लक्ष्य

Sun, 12 Nov 2023 10:56 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Election 2023 : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दीपावली के दिन भी चार चुनावी संभाएं करेंगे। धनतेरस पर भी 11 चुनावी सभाओं को संबोधित किया। 
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने पूरी जान लगा दी है। स्टार प्रचार लगातार दौरे कर जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दीपावली के दिन भी भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभाएं करेंगे। दीपावली के दिन सीएम शिवराज मालथोंन (खुरई), बेरसिया (भोपाल), कुक्षी(धार), उधमखेड़ी (सारंगपुर ) विधानसभाओं में चुनाव प्रचार के लिए पहुचेंगे। 
विज्ञापन


बता दें शिवराज सिंह ने धनतेरस के दिन भी 11 चुनावी सभाओं को संबोधित किया और शाम को भोपाल के चौक बाजार में लाड़ली बहनों के साथ खरीददारी करने पहुंचे।  आचार संहिता लगने के बाद से अब तक सीएम 122 विधानसभा सीटों पर सभाएं कर चुके हैं, और चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक कुल 180 से अधिक सीटों को कवर करेंगे।

प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। इससे पहले राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए पूरा जोर लगा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें