फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भाजपा का संकल्प पत्र कल होगा जारी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे विमोचन

Fri, 10 Nov 2023 06:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शनिवार को अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन करेंगे। 
विज्ञापन
ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संकल्प पत्र शनिवार को जारी होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर में 12.30 बजे मिंटो हॉल में जारी करेंगे। इस अवसर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे। भाजपा के नेता संकल्प पत्र को कांग्रेस के वचन पत्र का जवाब बता रहे है। पार्टी के संकल्प पत्र में महिला, युवा, किसान, शिक्षा, रोजगार से लेकर सभी वर्गों का ध्यान रखने की बात कही जा रही है। बता दें कांग्रेस अपना वचन पत्र जारी कर चुकी है। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है और तीन दिसंबर को मतगणना के साथ परिणाम सामने आएंगे। 
विज्ञापन

कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसानों को गेंहू पर एमएसपी 2500 रुपए देने का वादा किया है। इसे तीन हजार रुपए तक ले जाया जाएगा। वहीं, कांग्रेस ने किसान, महिला, युवा, सरकारी कर्मचारी, परिवार, आस्था और विश्वास, सामाजिक न्याय के सात विषयों को अपने वचन पत्र में शामिल किया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें