मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बुरहानपुर से बीजेपी की ओर से अर्चना चिटनीस को टिकट दिए जाने पर विरोध शुरू हो गया है। पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष दिवंगत नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन चौहान ने बगावत कर दी है। पार्टी से टिकट न मिलने पर हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बीजेपी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी ने बुरहानपुर से अर्चना चिटनीस को टिकट देकर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसे लेकर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत नंदकुमार सिंह चौहान के समर्थकों ने भारी नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उनके बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने एक माता पंडाल में अपने समर्थकों से सहमति लेकर कर एलान किया कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने नामांकन फॉर्म भी मंगवा लिया और कहा कि शीघ्र ही नामांकन भरेंगे।