फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: BJP को एक और झटका, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुकाराम दुर्गे ने दिया इस्तीफा

Mon, 30 Oct 2023 12:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP Election 2023: परासिया में भाजपा दो गुटों में बंटी हुई है। टिकट की घोषणा के बाद पार्टी का एक प्रमुख धड़ा पहले ही नाराज है। यहां पार्टी को विरोधी दल के साथ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता तुकाराम दुर्गे ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिकट न मिलने से नाराज भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुकाराम दुर्गे ने रविवार को भाजपा के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष को
विज्ञापन

इस्तीफा सौंप दिया। तुकाराम अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित परासिया विधानसभा से दावेदारी कर रहे थे। इस्तीफा देने के बाद अब
उन्होंने परासिया से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतरने का ऐलान किया है। रविवार तुकाराम दुर्गे को जिला मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वे पिछले 54 साल से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता, जनसंघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी में अपनी उपेक्षा के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। दुर्गे ने आरोप लगाया कि पिछले 5-6 साल से सक्रिय महिला को प्रत्याशी बना दिया गया है, जबकि वे लंबे समय से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे 30 अक्टूबर को परासिया सीट से निर्दलीय पर्चा दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


परासिया में एक धड़ा पहले ही नाराज, और बढ़ेंगी मुश्किलें
परासिया में भाजपा दो गुटों में बंटी हुई है। टिकट की घोषणा के बाद पार्टी का एक प्रमुख धड़ा पहले ही नाराज है। यहां पार्टी को विरोधी दल के साथ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं का सामना भी करना पड़ रहा है। अब वरिष्ठ नेता तुकाराम दुर्गे के पार्टी छोड़ने और निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने से खासतौर पर परासिया में भाजपा की कठिनाइयां और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें