MP: छिंदवाड़ा में चार महीने से लापता 17 वर्षीय बेटी की तलाश नहीं होने से नाराज पिता और भाई ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में अर्धनग्न प्रदर्शन किया। परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
छिंदवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक परिवार का दर्द उस समय छलक पड़ा, जब चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम मंगूरा से पहुंचे पिता और पुत्र ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। हाथों में “हमें न्याय चाहिए” और “मेरी बेटी को खोजो” लिखी तख्तियां लेकर दोनों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।
करीब चार महीने से लापता 17 वर्षीय बेटी की तलाश में भटक रहे परिवार का आरोप है कि पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। बेटी का सुराग नहीं मिलने से परेशान पिता केवल चंद्रवंशी ने जनसुनवाई में अधिकारियों के सामने भावुक होकर कहा, हम गरीब लोग हैं, इसलिए हमारी सुनवाई नहीं हो रही। यदि सात दिन के भीतर बेटी नहीं मिली, तो कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह कर लेंगे। घटना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। जनसुनवाई में मौजूद लोग भी यह दृश्य देखकर रुक गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने पिता-पुत्र को समझाकर शांत कराया।
16 जनवरी से लापता है किशोरी
थाने जाते हैं तो डांटकर भगा देते हैं
जनसुनवाई में पिता ने आरोप लगाया कि जब भी वे थाना चौरई जाकर बेटी के मामले में जानकारी मांगते हैं, पुलिसकर्मी ठीक से बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें धमकाकर वापस भेज दिया गया। पिता ने कहा, “हम रोज उम्मीद लेकर जाते हैं कि शायद आज बेटी के बारे में कुछ पता चले, लेकिन पुलिस सिर्फ यही कहती है कि तलाश जारी है। आखिर हम कहां जाएं?” वहीं भाई संतोष चंद्रवंशी ने कहा कि बहन के गायब होने के बाद पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। घर में किसी का खाना-पीना तक ठीक से नहीं हो पा रहा है। परिवार को आशंका है कि बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो।
अर्धनग्न प्रदर्शन से मचा हड़कंप
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
परिजनों ने जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय को ज्ञापन सौंपकर बेटी की जल्द तलाश कराने और मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार को आश्वस्त किया कि मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी भेजी जाएगी और जांच की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
पिता की चेतावनी