फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: बॉयकट हेयर और बाहर नौकरी करने से नाराज पिता ने बेटी का गला दबाकर मार डाला, चाचा भी बना आरोपी

Mon, 31 Aug 2026 10:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Honor Killing in Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बॉयकट हेयर, रहन-सहन और बाहर नौकरी करने से नाराज पिता ने चाचा के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ग्वालियर में पिता ने ही अपनी बेटी की जान ले ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र में कथित ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता और चाचा पर अपनी ही 21 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। आरोप है कि युवती के बॉयकट हेयर रखने और घर से बाहर नौकरी करने से नाराज पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चाचा की तलाश जारी है।
विज्ञापन




घटना पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम पथरियापुरा की है। मृतका की पहचान अनु उर्फ नंदनी यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर घर में विवाद के बाद आरोपी पिता भगवान सिंह यादव और उसके भाई संतोष यादव ने पहले परिवार की 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट की और कथित तौर पर उसका गला दबाने का प्रयास किया। मां के हस्तक्षेप के बाद बच्ची को बचाया जा सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-शर्मनाक: गुना में पति पर ही लगा पत्नी को बेचने का सनसनीखेज आरोप, बोली- दूसरी महिला के साथ मिलकर किया सौदा

पहले पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला
इसके बाद आरोपी दूसरे घर में पहुंचे, जहां 21 वर्षीय अनु मौजूद थी। आरोप है कि दोनों ने पहले उसके साथ मौजूद मुंहबोले भाई मनमोहन पांडे के साथ मारपीट की और फिर अनु पर हमला कर दिया। युवती के साथ बेरहमी से मारपीट करने के बाद कथित तौर पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


बेटी का रहन-सहन नहीं था पसंद
बताया जा रहा है कि अनु उर्फ नंदनी कर्नाटक के विजयपुर स्थित एक मॉल में नौकरी करती थी और उसका रहन-सहन आरोपियों को पसंद नहीं था। वह बॉयकट हेयर रखती थी और लड़कों जैसे पहनावे व जीवनशैली में रहती थी। रक्षाबंधन के मौके पर घर आने के बाद परिवार में विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर यही विवाद उसकी हत्या की वजह बन गया।

गांव के बाहर से पिता गिरफ्तार
वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत की टीम ने गांव के बाहर से मुख्य आरोपी पिता भगवान सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी सौरभ कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह ऑनर किलिंग का मामला है। पिता और चाचा पर युवती की हत्या का आरोप है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें