फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लव जिहाद को लेकर युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मुस्लिम संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

Wed, 18 Jan 2023 05:51 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा के एसपी विवेक सिंह ने कहा कि एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में पूर्व में ही एक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Khandwa Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में भीड़ द्वारा एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग एक युवक की बुरी तरह पिटाई करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि हिंदू संगठन के लोगों ने मुस्लिम युवक का अपहरण कर उसकी बुरी तरह पिटाई की।

विज्ञापन


वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए खंडवा पुलिस ने बताया कि तीन जनवरी को छेड़छाड़ की एक घटना की शिकायत हुई थी। जिसमें लड़की के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, लड़के की शिकायत पर भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने कहा कि वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही अन्य धाराओं में मामला भी दर्ज किया जाएगा। 

खंडवा एसपी ने वायरल वीडियो की पुष्टि की
इस घटना पर खंडवा के एसपी विवेक सिंह ने कहा कि एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस मामले में पूर्व में ही एक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पीड़ित युवक उस समय मारपीट करने वाले लोगों को पहचानता नहीं था, इसलिए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक पक्ष के लोग भी इसके खिलाफ शिकायत करने आए थे। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी। विवेक सिंह ने बताया कि वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के एक कॉलेज एरिया के पास का है। छेड़खानी की घटना को लेकर कुछ लोगों ने अलग ले जाकर युवक से मारपीट की थी। दोनों ही मामले अलग-अलग दर्ज किए गए हैं। इस मामले में फरयादी युवक के बयान फिर से लिए जाएंगे। बयान के आधार पर अतिरिक्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। एसपी ने अपील की है कि कानून को हाथ में न लें, ऐसा कुछ मामला होने पर पुलिस को सूचित करें।

मुस्लिम संगठनों की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 
वहीं, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम पक्ष के लोग पुलिस अधीक्षक के पास ज्ञापन लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खंडवा शहर काजी सैय्यद निसार अली ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक ग्राम सिहाड़ा का रहने वाला है, जो शहर के एस.एन. कॉलेज में पढ़ता है। उन्होंने कहा कि युवक के खिलाफ षड्यंत्र करके केस दर्ज करवाया गया है और उसे फिर उसे ले जाकर मारपीट की गई है। युवक को बेरहमी से मारा गया। शहर काजी ने कहा कि युवक को सिर्फ इसलिए मारा गया क्यों कि वह मुस्लिम है और उस पर झूठे इल्जाम लगाए गए और फिर मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया गया है। हमने मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ अपहरण और मॉब लिंचिंग का मामला दर्ज किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें