फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव केस, अब एक्टिव केस रह गए 236

Tue, 07 Jun 2022 12:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए केस का सिलसिला थमता नजर आ रहा है। सोमवार को सिर्फ 17 नए केस सामने आए हैं। 
विज्ञापन
MP में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए मामले थमते नजर आ रहे हैं। सोमवार को 17 नए केस सामने आए, जिन्हें मिलाकर कुल एक्टिव केस की संख्या 236 रह गई है। इससे पहले लगातार दो दिन तक 40-40 नए केस सामने आए थे तो लग रहा था कि मामले में एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 नए प्रकरण आए हैं। इसी तरह 34 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। मध्य प्रदेश में इस समय 236 एक्टिव केस रह गए हैं। संक्रमण दर 0.32% रह गई है। वहीं, रिकवरी की दर 98.7% बनी हुई है। 24 घंटे में 5292 सैम्पल कलेक्ट हुए थे। 43 हजार से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। राहत की बात यह है कि पुलिस में कोई नया केस सामने नहीं आया है। इस समय दो पुलिसकर्मी ही कोरोना से संक्रमित हैं। 

विज्ञापन


इंदौर में सबसे अधिक छह केस
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बीते 24 घंटों में सबसे अधिक छह नए केस सामने आए हैं। भोपाल और ग्वालियर में दो-दो नए केस मिले हैं। बैतूल, डिंडौरी, कटनी, खंडवा, मंडला, उज्जैन और राजगढ़ में एक-एक केस मिले हैं। 
विज्ञापन


इंदौर में ही सबसे अधिक एक्टिव केस 
मध्य प्रदेश में कुल 236 एक्टिव केस हैं। इनमें इंदौर में सबसे अधिक 66 एक्टिव केस हैं। इसी तरह भोपाल में 47, रायसेन में 23 और ग्वालियर में 12 केस एक्टिव हैं। शेष अन्य जिलों में है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें