शर्मा दंपती के अंतिम संस्कार में शामिल वीडी शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा मंगलवार को पन्ना जिले के उलड़ा मे रामभरोसी शर्मा दंपती के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उलड़ा गांव में अंतिम यात्रा में शामिल होने के बाद वीडी शर्मा बुद्ध सिंह सांटा और सिमरिया गांव के तीर्थयात्रियों के घर पहुंचे और दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बस हादसे में पन्ना जिले के 24 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। रविवार को हुए इस हादसे के बाद पन्ना के करीब 9 गावों में मातम पसर गया है। मरने वालों में नौ दंपती शामिल थे। हादसे की खबर मिलने के बाद से ही पन्ना गांव में चूल्हे नहीं जले। परिजनों ने भारी मन से अपनों को विदा किया।
हादसे की खबर मिलने के बाद ही सीएम शिवराज वीडी शर्मा उत्तराखंड के लिए रवाना हुए थे। सोमवार शाम करीब 6 बजे तीर्थयात्रियों की पार्थिव देह वायुसेना के विशेष विमान से खजुराहो पहुंची था,जहां से एंबुलेंस के माध्यम से शवों को उनके पैतृक गांव भेजा गया था।