मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी तेज रफ्तार से लोगों को संक्रमित कर रही है। शनिवार को प्रदेश में 830923 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से 6380 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इंदौर में कोरोना संक्रमण के चलते स्थिति खराब होती जा रही है। बीते 24 घंटे में अकेले इंदौर में कोरोना के 1852 नए मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को इंदौर में 1343 मरीज मिले थे वहीं शनिवार को संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1852 पर पहुंच गई। वहीं इंदौर और जबलपुर में कोरोना संक्रमित दो लोगों की शनिवार को मौत हो गई।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर भी लगातार बढ़ रही है। शनिवार को संक्रमण दर 7.71 फीसदी दर्ज की गई। जो कि शुक्रवार को 6.67 फीसदी थी। जैसे-जैसे संक्रमण दर बढ़ रही है वैसे ही प्रदेश में रिकवरी दर घटती जा रही है। कल प्रदेश में रिकवरी रेट 95.11 फीसदी रही। शनिवार को कोरोना संक्रमित 1792 मरीज स्वस्थ हुए।
शहर जो बन गए हैं कोरोना का हॉटस्पॉट
प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोरोना पहुंच चुका है लेकिन सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर में हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो भोपाल में 1175, ग्वालियर में 756 और जबलपुर में 482 नए केस सामने आए हैं वहीं सागर में 196 और उज्जैन में 152 मरीज मिले हैं। विदिशा, सीहोर और रतलाम में भी संक्रमित मरीजों की संख्या 100 के आंकड़े को पार कर गई है। शनिवार को विदिशा में 117, सीहोर में 102 तो रतलाम में 101 मरीज मिले।
कहां कितने मरीज
बड़े शहरों के साथ ही छोटे शहरो में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को बड़वानी में 89, खरगौन में 85, शहडोल में 78, धार में 74, खंडवा में 74, उमरिया में 69, कटनी में 64, बैतूल में 57, दमोह में 59, झाबुआ में 59, डिंडौरी में 43, मुरैना में 44, अनूपरपुर में 43, होशंगाबाद में 42, शिवपुरी में 37, भिंड में 35, छतरपुर में 35, छिंदवाड़ा में 35, अशोकनगर में 33, सतना में 32, नरसिंहपुर में 32, निवाड़ी में 32, रीवा में 31, दतिया में 31, मंडला में 31, बुरहानपुर में 29, सिंगरौली में 28, बालाघाट में 22, अलीराजपुर में 17, राजगढ़ में 16, सिवनी में 15, पन्ना में 15, नीमच में 14, गुना में 9, मंदसौर में 9, सीधी में 6, रायसेन में 5, श्योपुर में 5, टीकमगढ़ में 5, देवास में 4, शाजापुर में 2 और हरदा में 1 संक्रमित मरीज मिला है।