मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे है। मंगलवार को प्रदेश में 7 हजार कोरोना जांच में 6 नए पॉजिटिव मिले है। इसमें सबसे ज्यादा 5 मरीज इंदौर और 1 शिवपुरी में मिला है।
प्रदेश में अभी 15 कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में भर्ती है। इनमें से 3 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 41 हजार 266 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 30 हजार 487 मरीज ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण 10 हजार 734 मरीजों की जान जा चुकी है। अभी प्रदेश में 45 एक्टिव मरीज है। मंगलवार को 10 मरीज ठीक हुए है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक्सई वेरिएंट को लेकर सरकार अलर्ट है। इसकी पहचान के लिए प्रदेश में जीनोम सिक्वेसिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री कोरोना के मामलो की खुद मॉनिटरिंग कर रहे है। प्रदेश में वर्तमान संक्रमण दर 0.08% और रिकवरी रेट 98.70% है।