फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की समीक्षा बैठक: सीएम ने संक्रमण बढ़ने वाले राज्यों पर नजर रखने और अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा

Tue, 26 Apr 2022 11:55 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। रविवार को 6251 जांच में 4 नए पॉजिटिव मिले। वहीं, जबलपुर में कोरोना से 1 महिला की मौत हो गई। वर्तमान में प्रदेश में 70 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
कोरोना को लेकर सीएम ने ली समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कोरोना की समीक्षा बैठक बुलाई। इसमें मुख्यमंत्री ने उत्तर भारत के जिन राज्यों में कोरोना के केस तुलनात्मक रूप से अधिक हैं उन पर नजर रखने को कहा है, साथ ही अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही। 
विज्ञापन


वल्लभ भवन में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित थे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुलेमान ने कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर प्रजेंटेशन दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूक करने और अस्पताल में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने टीकाकरण की गति बढ़ाने को भी कहा। 
विज्ञापन



बता दें मध्य प्रदेश में रविवार को 6251 जांच में 4 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, जबलपुर में कोरोना से एक महिला की मौत रिपोर्ट हुई है। अभी प्रदेश में 70 एक्टिव केस हैं। 
 
प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 15 कोरोना के मरीज भर्ती हैं। इनमें से 3 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 41 हजार 323 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 30 हजार 518 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से 10 हजार 735 की मौत हो चुकी है। रविवार को 3 मरीज ठीक हुए।
विज्ञापन



 
प्रदेश में अलग-अलग जिलों में कोरोना संक्रमितों के मिलने से चिंता बढ़ गई है। रविवार को भोपाल, छतरपुर, ग्वालियर, मुरैना में 1-1 कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं, इससे पहले लंबे समय बाद शुक्रवार को 10 जिलों में 21 कोरोना के मामले सामने आए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें