मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। मंगलवार को 74 हजार से ज्यादा लोगों की जांच में 1388 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 3 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा भोपाल में 283 नए मरीज मिले हैं।
प्रदेश में इंदौर, जबलपुर और रायसेन में 1-1 मरीज की कोरोना से मौत हुई है। अलग-अलग अस्पतालों में 368 संक्रमित और संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इनमें से 62 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं भोपाल में 127 में से 31 और इंदौर में 60 में से 19 मरीज गंभीर हैं। कोरोना से प्रदेश में 10 लाख 30 हजार 261 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 6 हजार 565 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 703 मरीजों की जान जा चुकी है। अभी प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 12 हजार 993 है।
यहां जाने कहां मिले कितने केस
भोपाल 283, इंदौर 144, जबलपुर 68, होशंगाबाद 55, रायसेन 57, सिवनी 60, शिवपुरी 47, आगर मालवा 2, अलीराजपुर 4, अनूपपुर 20, अशोकनगर 12, बालाघाट 29, बड़वानी 1, बैतूल 20, भिंड 1, छतरपुर 29, छिंदवाड़ा 35, दमोह 19, दतिया 6, देवास 46, धार 17, डिंडौरी 6, गुना 13, ग्वालियर 11, हरदा 27, झाबुआ 27, कटनी 13, खंडवा 12, मंडला 23, मंदसौर 6, मुरैना 3, नरसिंहपुर 30, नीमच 6, निवाड़ी 11, पन्ना 13, राजगढ़ 16, रतलाम 7, रीवा 12, सागर 31, सतना 16, सीहोर 21, शहडोल 12, शाजापुर 8, श्योपुर 14, शिवपुरी 47, सीधी 7, टीकमगढ़ 8, उज्जैन 11, उमरिया 27 और विदिशा में 25 संक्रमित मिले हैं। सिंगरौली और बुरहानपुर में कोई केस नहीं मिला है।