मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुफरान-ए-आजम ने सोनिया गांधी को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उनकी चिट्ठी में लिखा है कि अब सोनिया गांधी को पुत्र मोह छोड़ देना चाहिए।
उन्होंने मीडिया से भी बात की और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले 10 साल में भाषण देना तक नहीं सीख पाए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि," मैंने सोनिया जी को कई पत्र लिखे लेकिन कोई जवाब नहीं आया।"