मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में शनिवार को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक जिले के मस्तूरा गांव में ये वारदात आठ जुलाई को हुई। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।