राज्य के व्यापम घोटाले और स्वाइन फ्लू के मुद्दे पर कांग्रेस ने बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में हंगामा किया और वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस सदस्यों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरने का पूरा प्रयास किया। कांग्रेस सदस्यों ने व्यापम घोटाले और स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों को लेकर सरकार पर हल्ला बोला।
कांग्रेस के सदन से वॉकआउट कर जाने पर विधानसभा सोमवार तक के लिए स्थगित की गई है। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस ने स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के चलते लागों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हो गई हैं। वहीं विपक्ष ने राज्यपाल के इस्तीफे की मांग की।