फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी बोर्ड करेगा गणित और विज्ञान के शिक्षकों को प्रशिक्षित

Mon, 20 Mar 2017 07:21 PM IST
amarujala.com, presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
mp board
विज्ञापन
एनसीईआरटी गणित और विज्ञान की पुस्तकों को पहली बार एमपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र से पढ़ाने के लिए 15,000 से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए मई के पहले सप्ताह में दो महीने का प्रशिक्षण शुरू होने की संभावना जताई है। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण राज्य बोर्ड से जुड़े स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
  आयुक्त निदेशालय सार्वजनिक शिक्षा (डीपीआई) नीरज दुबे ने कहा कि नए नियमों से शिक्षकों और छात्रों के बीच संबंध अधिक मजबूत होंगे और शिक्षण के मानक स्तर में भी सुधार आयेगा।

दुबे ने कहा, "अब तक शिक्षण का दृश्य अलग-अलग था। शिक्षक एमपी बोर्ड से निर्धारित की गई पुस्तकों को पढ़ाते थे। लेकिन अब एक बदलाव होना चाहिए क्योंकि सरकार ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पेश किया है, जो राज्य बोर्ड की पुस्तकों से काफी अलग है। इससे शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के स्तर में सुधार होगा। निश्चित रूप में इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिलेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रशिक्षण में बदलाव से छात्रों और शिक्षकों के बीच परस्पर संबंधों को भी मजबूत किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें