फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2025: टॉप पर शिक्षा मंत्री का जिला, बड़े शहर रह गए पीछे, भोपाल, इंदौर, जबलपुर टॉप 10 से बाहर

Tue, 06 May 2025 05:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP बोर्ड) का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी किया। इस बार का रिजल्ट कुछ खास रहा। सबसे खास बात यह रही कि स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का जिला नरसिंहपुर दोनों परीक्षाओं में टॉप पर रहा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP बोर्ड) का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी किया। इस बार का रिजल्ट कुछ खास रहा। सबसे खास बात यह रही कि स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का जिला नरसिंहपुर दोनों परीक्षाओं में टॉप पर रहा। वहीं, प्रदेश के बड़े शहर जैसे भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर टॉप 10 जिलों की लिस्ट में भी नहीं आ सके।

विज्ञापन



इसके उलट नीमच, मंडला, शाजापुर और बालाघाट जैसे छोटे जिले टॉप 10 में शामिल रहे। इससे साफ दिखता है कि बड़े शहरों में शिक्षा स्तर में गिरावट आई है।जबकि प्रदेश के बड़े शहर भोपाल जबलपुर इंदौर और ग्वालियर टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाए। जबकि नीमच, मंडला शाजापुर, बालाघाट जैसे जिला टॉप 10 में रहे। इस प्रकार प्रदेश के बड़े शहरों की शिक्षा स्तर में गिरावट देखी गई है। दसवीं बोर्ड की परीक्षा में इंदौर 32, भोपाल 36, जबलपुर 45 और ग्वालियर 46वें स्थान पर रहा। वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में इंदौर 16, भोपाल 28, जबलपुर 36, और ग्वालियर 40वें स्थान पर रहा। 

10वीं परीक्षा परिणाम में टॉप के 10 जिले 

क्रमांक जिला सरकारी स्कूल (%) प्राइवेट स्कूल (%)
1 नरसिंहपुर 92.96% 89.48%
2 नीमच 89.21% 80.91%
3 शाजापुर 86.01% 86.25%
4 मंडला 85.67% 84.05%
5 खंडवा 84.63% 80.02%
6 शहडोल 84.38% 81.20%
7 मंदसौर 84.01% 81.64%
8 छिंदवाड़ा 84.01% 72.11%
9 कटनी 83.95% 78.66%
10 अनूपपुर 83.35% 84.41%

विज्ञापन

12 वीं के परीक्षा परिणाम में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का प्रतिशत
 

क्रमांक जिला सरकारी स्कूल (%) निजी स्कूल (%)
1 नरसिंहपुर 93.69% 90.74%
2 नीमच 91.07% 80.90%
3 मंडला 90.48% 85.75%
4 बालाघाट 89.82% 77.35%
5 अनूपपुर 89.02% 81.57%
6 शाजापुर 88.34% 83.82%
7 मंदसौर 87.46% 77.64%
8 होशंगाबाद 86.66% 81.06%
9 सिवनी 85.47% 73.13%
10 शाहडोल 84.54% 80.98%


आठवीं बोर्ड में नरसिंहपुर टॉप में रहा

जानकारी के लिए बता दें कि 28 मार्च 2025 को आठवीं और पांचवी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हुए थे, इसमें भी नरसिंहपुर जिला प्रदेश में टॉप में रहा था। जिले में कक्षा आठवीं का परिणाम 98.63% के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। वहीं पांचवी परीक्षा के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.67% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।

यह भी पढ़ें: देवास में दो बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर, एक यात्री की मौत, 17 घायल

नरसिंहपुर के छात्रों का कमाल

एमपी बोर्ड द्वारा 6 मई को घोषित 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में नरसिंहपुर जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह जिला शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का गृह जिला है और यहां के नतीजों ने सबको हैरान कर दिया है। गांव इमलिया कल्याणपुर की रहने वाली प्राची कौरव ने 10वीं की परीक्षा में 500 में से 496 अंक हासिल कर प्रदेश में पांचवां और जिले में पहला स्थान पाया है। प्राची सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल, पनारी की छात्रा हैं। उनके पिता का नाम संतोष कौरव है।


यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने प्रज्ञा के रिजल्ट पर हैरानी जताई, कहा- "ऐसा रिजल्ट पहले कब आया था?"

विज्ञापन


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुंगवानी के छात्र अनुराग साहू ने 12वीं की कला संकाय परीक्षा में प्रदेश स्तर पर नवां स्थान हासिल किया। वह गोपाल प्रसाद साहू के बेटे हैं। गांव तिगमा के साकेत दुबे ने एग्रीकल्चर संकाय में 500 में से 484 अंक प्राप्त किए। उन्हें प्रदेश में दूसरा स्थान और जिले में पहला स्थान मिला। साकेत, मॉडर्न इंटरनेशनल हाई सेकेंडरी स्कूल, खुलरी के छात्र हैं।

सात होनहार छात्रों ने साझा किया 7वां स्थान

जिले के वेदिका पटेल, रक्षा मेहरा, नम्रता नामदेव, जयश्री पटेल, राजेश्वरी लोधी, काजल पांडे और अदिति दीक्षित — इन सात छात्रों ने प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान साझा किया और जिले का नाम रोशन किया। छात्रों की इस सफलता पर जिले में खुशी की लहर है। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ब्यौहार, स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने सभी छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इन नतीजों से पूरा जिला गर्व महसूस कर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें