फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP बीजेपी मोर्चा-प्रकोष्ठ की बैठक: प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव नाराज, बोले- कार्यकारिणी सुबह गठित और शाम को भंग हो जाती है

Sat, 07 May 2022 07:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही तैयारी शुरू कर दी है। भोपाल बीजेपी मुख्यालय में मोर्चा, प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई है। इसमें आगामी एक वर्ष की कार्ययोजना बनेगी।
विज्ञापन
बीजेपी मुख्यालय में मोर्चा-प्रकोष्ठ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की मोर्चा-प्रकोष्ठ की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं होने पर प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव जमकर नाराज हुए। उन्होंने कहा कि सुबह कार्यकारिणी गठित होती है और शाम को भंग हो जाती है।
विज्ञापन

 
मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को बीजेपी मुख्यालय में मोर्चा प्रकोष्ठ की बड़ी बैठक हुई। प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, संगठन महामंत्री समेत 7 मोर्चा और 17 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारियों की टीम शामिल हुए।
 
प्रदेश के सभी जिलों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति होने, लेकिन 30 के करीब जिलों में मोर्चों की कार्यकारिणी गठित नहीं होने पर मुरलीधर राव नाराज हुए। उन्होंने छिंदवाड़ा और दतिया में कार्यकारिणी गठित होने के बाद भंग होने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी सुबह घोषित होती है और शाम को भंग हो जाती है। राव ने पदाधिकारियों को जून से पहले प्रदेश से लेकर जिला और मंडल तक सभी मोर्चों पर टीम पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
बैठक के पहले सत्र में दो घंटे तक मंथन चला, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और बीजेपी के प्रभारी मुरलीधर राव का उद्बोधन हुआ। पहले सत्र में सभी मोर्चा प्रकोष्ठ की सामूहिक बैठक हुई और दूसरे सत्र में मोर्चा प्रकोष्ठ की अलग-अलग बैठक की गई।
 
बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 1 साल के लिए आगामी कार्य योजना बनाई गई है। मोर्चा प्रकोष्ठ को कई तरह के कार्यक्रम और टारगेट दिए गए हैं। साथ ही सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर पर ज्यादा से ज्यादा काम करने और कार्यक्रम अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। बता दें अभी हाल ही में मध्य प्रदेश बीजेपी ने अपने कई मोर्चा और प्रकोष्ठ में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। मोर्चा प्रकोष्ठ के पुनर्गठन के बाद यह पहली बैठक आयोजित की गई थी।

मुरलीधर राव ने कहा कि पार्टी ने 10 प्रतिशत वोट शेयर बढाने का जो लक्ष्य लिया है उसमें मोर्चा, प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज के हर क्षेत्र, हर वर्ग में मोर्चा, प्रकोष्ठ का काम है। सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ अपने लक्ष्य तय कर काम करें।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोर्चा और प्रकोष्ठ का कार्य क्षेत्र बड़ा है। समाज के हर क्षेत्र में इनका काम है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर वर्ग के लिए योजना चलाई है। चाहे महिलाओं की बात हो, युवाओं की बात हो या किसानों की, अलग अलग योजनाओं के माध्यम से जनता तक लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सरकार के इन कामों को मोर्चा, प्रकोष्ठ के माध्यम से जनता के बीच ले जाएं और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ें।
 
पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस दिन प्रदेश भर में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि मई, जून एवं जुलाई माह में बूथ सशक्तिकरण का अभियान चलेगा। 20 मई को जयपुर में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक है। उसके बाद प्रदेश कार्यसमिति, जिला कार्यसमिति एवं मंडल कार्यसमिति संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटें।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें