फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव: 28 मई तक बूथ कमेटियों के चुनाव होंगे, 26 लाख 7 हजार सदस्य मतदान करेंगे

Sat, 07 May 2022 07:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश में 28 मई तक प्राथमिक बूथ कमेटियों के चुनाव संपन्न होंगे। प्रदेश में 15 अप्रैल तक 26 लाख 7 हजार सदस्य  बने है। यह सदस्य ही संगठन के चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश में 28 मई तक प्राथमिक बूथ कमेटियों के चुनाव संपन्न होंगे। प्रदेश में 15 अप्रैल तक 26 लाख 7 हजार सदस्य  बने है। यह सदस्य ही संगठन के चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

 
कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी पूर्व सांसद रामचंद्र खुटिया ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की सदस्यता सूची जल्द ही प्रकाशित की जा रही है। जिसके आधार पर 28 मई तक प्राथमिक बूथ कमेटियों के चुनाव करा लिए जाएंगे।
 
शनिवार को खुटिया ने जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव प्रक्रिया के डोजियर और पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न राज्यों से आए जिला निर्वाचन अधिकारियों को संबंधित जिले में प्रवास पर जाने के लिए निर्देशित किया। खुटिया ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी आवंटित जिले में 5 दिन का प्रवास करेंगे एवं सदस्यता सूचियों की स्क्रुटनी कर मतदाता सूची फाइनल करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्वीकृत मतदाता सूची के आधार पर 28 मई तक प्राथमिक बूथ कमेटियों के चुनाव करवाए जाएंगे। खुटिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस में अभी तक 26 लाख 7 हजार सदस्यता पूर्ण कर ली गई है जो चुनाव में मतदाता रहेंगे।
विज्ञापन

 
खुटिया ने यह भी बताया कि सदस्यता अभी भी जारी है और संभव है कि 50 लाख के लक्ष्य को हम पार कर जाएं, लेकिन संगठनात्मक चुनाव के दृष्टिकोण से 15 अप्रैल के पूर्व के सदस्य ही संगठनात्मक चुनाव में मतदान कर सकेंगे। खुटिया ने बताया कि विगत चुनावों के समय मध्यप्रदेश की सदस्यता 17 लाख थी। जो अब बढ़कर 26 लाख 7 हजार हो गई है। यानी करीब 6 साल में 9 लाख के करीब सदस्य बढ़े है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें