फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र: पूर्व मंत्री उमंग सिंघार फंसे, गर्लफ्रेंड ने भोपाल के बंगले में की खुदकुशी, केस दर्ज

Mon, 17 May 2021 06:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री सिंघार के भोपाल स्थित घर में रहने वाली एक महिला ने खुदकुशी कर ली। मामला संदिग्ध होने से पुलिस अभी कुछ भी खुलासा होने की स्थिति में नहीं है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री उमंग सिंघार अपनी गर्लफ्रेंड के सुसाइड के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फंस गए हैं। जांच के बाद पुसिल ने सोमवार रात उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अंबाला की रहने वाली सोनिया भारद्वाज नाम की महिला ने रविवार को सिंघार के भोपाल स्थित बंगले में खुदकुशी कर ली थी। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला था। 
विज्ञापन


सिंघार मप्र के गंधवानी क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। केस दर्ज होने के बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक सिंघार के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है।

सोनिया के बेटे व नौकरों ने कहा-नोंकझोंक होती थी
सोनिया के बेटे आर्यन और सिंघार के नौकरों ने माना है कि विधायक व सोनिया के बीच नोंकझोंक होती थी। सुसाइड नोट, नौकरों और सोनिया के बेटे आर्यन के बयानों के आधार पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


शादी करने वाले थे भारद्वाज
सिंघार की गर्लफ्रेंड 39 साल की सोनिया भारद्वाज ने रविवार को उनके बंगले पर खुदकुशी कर ली थी। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि अब तक की पूछताछ में सामने आया कि सिंघार जल्द ही सोनिया से शादी करने वाले थे। उनकी पहचान एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। 

अंत्येष्टि में शामिल हुए सिंघार
सोमवार को महिला की अंत्येष्टि की गई। इसमें सोनिया की मां व 18 साल का बेटा आर्यन व पूर्व मंत्री सिंघार भी शरीक हुए। सोनिया हरियाणा के अंबाला की रहने वाली थी। एएएसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि महिला का पति से कुछ विवाद चल रहा है। 

सिंघार बोले-मैं खुद भी हैरान हूं
इस घटना को लेकर उमंग सिघार का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह दिन से अपने विधानसभा क्षेत्र में थे। वहां वह कोरोना मरीजों की सेवा कर रहे थे। मुझे आज ही जानकारी मिली और मैं तत्काल वहां से भोपाल आ गया। मैं खुद भी हैरान हूं। उसने ऐसा क्यों किया। मैं दुखी हूं, मेरे लिए यह हृदय विदारक घटना है। वह मेरी बहुत अच्छी मित्र थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें