फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: थाना है या रेस्ट हाउस...महिला फरियादी के सामने चड्ढा पहनकर खड़े थे कोतवाल साहब

Wed, 23 Nov 2022 02:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक थाना प्रभारी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रभारी एक महिला फरियादी के सामने चड्ढे में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल, वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन
चड्ढे में घूमते हुए कोतवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें खुद सिविल लाइन थाना प्रभारी थाने में महिला फरियादी के सामने हाफ चड्ढे में घूमते हुए नजर आए। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रवीण चौहान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


किसी पुलिस अधिकारी की इज्जत खाकी वर्दी होती है। अगर खाकी वर्दी के बदले थाने में पुलिस अपनी कंफर्ट लेवल के कपड़े पहनकर घूमे तो फिर आम व्यक्ति और पुलिस में क्या फर्क रह जाता है। ऐसा ही नजारा मुरैना जिले की सिविल लाइन थाने में देखने को मिला है। यहां खुद थाना प्रभारी ने थाने को ही रेस्ट हाउस बना दिया। थाना प्रभारी प्रवीण चौहान हाफ चड्ढे में घूमते हुए नजर आए और सामने ही महिला फरियादी अपनी समस्या लेकर यह तलाश कर रही थी कि यहां थाना प्रभारी कौन हैं। उनको नहीं पता है, जो व्यक्ति उनके सामने हाफ चड्ढे में घूम रहा है, वही इस थाने का कोतवाल है।

अब थाना प्रभारी प्रवीण चौहान का खाकी को शर्मसार करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रवीण चौहान इस वीडियो में अपनी सभी मर्यादाओं को लांघकर अपनी नौकरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वीडियो सोशल मीडिया पर अभी सामने आया है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें