फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अनियंत्रित ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, तीन कांवड़ यात्री घायल, गुस्साई भीड़ ने ट्रक को फूंका

Wed, 27 Jul 2022 09:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक ट्रक ने कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मुरैना में ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक ट्रक ने कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं, कांवड़ियों को टक्कर मारने से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग दी। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मुरैना मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस फोर्स घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना मुरैना जिले के रिठौराकलां थाना क्षेत्र के टीकरी पिपरसेवा गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात 11 बजे ट्रक ने कांवड़ियों को टक्कर मारी है। हादसे में 3 कांवड़िए घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें बिड़ला अस्पताल ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। दोनों के सिर में गंभीर चोटें हैं। घायलों के नाम दीपक (22) और रणवीर (25) बताए गए हैं। घायल बरैठा के रहने वाले हैं। हादसे के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रक में आग लगा दी। ट्रक में जूते-चप्पल भरे हुए थे। ट्रक आगरा की ओर से आ रहा था। ट्रक में आग लगाने के बाद लोगों ने ड्राइवर की भी पिटाई की। 

बता दें इससे पहले यूपी के हाथरस में ग्वालियर के छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी। कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर जा रहे थे, इसी दौरान अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंपर ने कांवड़ियों को रौंद दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें