फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: रेत भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क पार कर रहे ग्रामीण को कुचला, 20 मिनट तड़पता रहा, लोग बनाते रहे वीडियो

Thu, 10 Nov 2022 06:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिले में 50 वर्षीय नरेश पिता रतिराम जाटव सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें चपेट में ले लिया। करीब 20 मिनट तक नरेश सड़क पर लहूलुहान तड़पते रहे। लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। 
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़ा वृद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। घायल करीब 20 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा, इधर शर्मसार करने वाली बात ये कि लोग मदद करने की बजाए घटना का वीडियो बनाते रहे। समय पर यदि उसे इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा मुरैना के रामनगर तिराहे पर हुआ है। बताया गया कि नंदेपुरा रोड इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय नरेश पिता रतिराम जाटव सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे चपेट में ले लिया। ट्रॉली में रेत भरी थी। हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक नरेश सड़क पर लहूलुहान तड़पता रहा। लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। 20 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

बता दें कि मुरैना जिले की चंबल नदी से रेत का अवैध उत्खनन जारी है। बड़े-बड़े माफिया इस धंधे में जमे हैं। शहर में चहुंओर रेत की मंडी लग रही है। नेशनल हाईवे किनारे अंबाह बायपास से लेकर फ्लाईओवर के नीचे सुबह 5 बजे से रेत से भरे वाहन खड़े रहते हैं। इन वाहनों से लगातार हादसे भी हो रहे हैं। बीते तीन सालों में पांच लोगों की मौत रेत से भरे वाहनों की टक्कर से हो चुकी है। स्टेशन रोड थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद वृद्ध की मौत पर हमने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें