फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ट्रेन की चपेट में आने से पांच साल के तेंदुएं की मौत, राजस्थान से आया था चंबल के बीहड़ में

Sat, 22 Apr 2023 11:13 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चंबल के बीहड़ में एक तेंदुएं की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। वन विभाग का कहना है कि राजस्थान की सीमा पार कर तेंदुआ चंबल के बीहड़ में आया था।
विज्ञापन
घास खा रही गाय के पीछे चुपके से पहुंच गया तेंदुआ - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चंबल के बीहड़ में बसे नदुआपुरा गांव के पास ट्रेन की  चपेट में आने से एक पांच साल के नर तेंदुएं की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शनिवार सुबह तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। बताया जा रहा है कि नर तेंदुआ राजस्थान की सीमा पार कर चंबल के बीहड़ में आया होगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

शनिवार की रात सूचना मिली कि चंबल के बीहड़ में बसे नदुआपुरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक तेंदुएं का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शनिवार सुबह जिला पशु अस्पताल से आए तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पीएम किया। डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि तेंदुएं के बाईं ओर चेहरे, कंधे ओर पेट पर रगड़ने जैसे निशान उभरे थे। अधिकांश हड्डियां टूटी हुई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीएफओ स्वरूप दीक्षित ने बताया कि नर तेंदुएं की उम्र करीब 4-5 वर्ष के बीच है। चंबल के बीहड़ में तेंदुएं तथा अन्य वन्य प्राणियों की संख्या बहुत ही कम है। संभावना है कि यह राजस्थान से नदी पार कर चम्बल के बीहड़ में आया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें