फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जय श्री गायत्री फूड कंपनी पर ED का छापा, भोपाल, मुरैना और सीहोर के ठिकानों पर एक साथ पहुंची टीम

Wed, 29 Jan 2025 02:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

जय श्री गायत्री फूड कंपनी पर पड़ी ईडी की रेड को लेकर बताया जा रहा है कि 27 देशों में भेजे जाने वाले प्रोडक्ट्स के सर्टिफिकेट फर्जी हैं। साथ ही दूसरे देशों की कई एजेंसियों ने अमानक खाद्य पदार्थों को लेकर केंद्र सरकार से शिकायत की थी।
विज्ञापन
जय श्री गायत्री फूड के मुख्यालय पर ईडी का छापा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में जय श्री गायत्री फूड के मुख्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापा मारा। गायत्री फूड कंपनी डेयरी प्रोडक्ट्स तैयार करती है। बुधवार सुबह ईडी की टीम ने प्रदेश की राजधानी भोपाल, मुरैना, सीहोर समेत कंपनी के अन्य ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। बताया जा रहा है कि कंपनी के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट होते हैं, जिन्हें भेजने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट तैयार किए जा रहे थे। फर्जी सर्टिफिकेट से कारोबार कर विदेशी निवेश किया जा रहा है। जिसकी शिकायत के बाद ईडी ने कार्रवाई की। इससे करीब छह महीने पहले इस कंपनी पर ( इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) EOW ने भी छापेमारी की थी।

विज्ञापन



कार्रवाई के दौरान जानकारी सामने आई है कि 27 देशों में भेजे जाने वाले प्रोडक्ट्स के सर्टिफिकेट फर्जी हैं। साथ ही दूसरे देशों की कई एजेंसियों ने अमानक खाद्य पदार्थों को लेकर केंद्र सरकार से शिकायत की थी। इसके आधार पर टीम ने कंपनी के ठिकानों पर छापा मारा। ईडी की टीम राजधानी भोपाल के बिट्टन मार्केट के पास स्थित कंपनी के ऑफिस में कार्रवाई कर रही है। 

वही, सीहोर रातीबड़ भोपाल मार्ग पर ग्राम पिपलिया मीरा में स्थित जय श्री गायत्री पनीर फैक्ट्री पर भी छापामार कार्रवाई जारी है। सुबह पुलिस के जवानों के साथ अधिकारियों का दल ग्राम पिपरिया मीरा में स्थित जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट पनीर फैक्ट्री पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू की। इसके अलावा ईडी की एक टीम फैक्ट्री प्रबंधन के मुरैना स्थित ठिकाने पर भी पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें