फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: जय श्री गायत्री फूड प्रोक्ट्स कंपनी के 9 ठिकानों पर ED की रेड, फर्जी दस्तावेजों से व्यवसाय करने की शिकायत

Wed, 29 Jan 2025 12:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जय श्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स कंपनी के भोपाल समेत 9 ठिकानों पर ईडी ने रेड की है। कंपनी दूध के प्रोड्क्ट बनाकर विदेश भेजती है। कंपनी पर विदेशी निवेश, फर्जी दस्तावेज संबंधी शिकायत पर ईडी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
भोपाल में किशन मोदी के ठिकानों पर ईडी की रेड - फोटो : भोपाल में किशन मोदी के ठिकानों पर ईडी की रेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में स्थित जय श्री गायत्री फ़ूड प्रोडक्ट्स कंपनी पर Enforcement Directorate (ED) ने छापा मारा है। यह कार्रवाई कंपनी के डायरेक्टर किशन मोदी समेत अन्य के खिलाफ है। इन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेश में बिजनेश करने और इसकी आड़ में मनी लॉर्डिंग की शिकायत की है। कंपनी दूध के प्रोड्क्ट बनाकर विदेश में सप्लाई करती है। ईडी ने बुधवार सुबह 6 बजे भोपाल स्थित कंपनी के मुख्यालय समेत सीहोर और मुरैना में 9 जगह छापेमारी की है।  कंपनी के डायरेक्टरों पर यह भी आरोप है कि यह मिलावटयुक्त दूध उत्पादों का उत्पादन और वितरण कर रहे है। इसके लिए फर्जी लैब सर्टिफिकेट्स का उपयोग देश और विदेश में उत्पादों को बेचने के लिए किया गया। इस मामले में एजेंसी को 63 फर्जी लैब सर्टिफिकेट्स का इस्तेमाल  की जानकारी मिली है। इन सर्टिफिकेट्स से मिलावटयुकत दूध उत्पादों को बहरीन, हांगकांग, सिंगापुर, ओमान, कतर ओर यूएइ्र जैसे देशों में निर्यात करने किया गया। 
विज्ञापन

 
छह माहपहले ईओडब्ल्यू ने भी थी कार्रवाई 
6 माह पहले आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा भी इस मामले में कार्रवाई की गई थी, जिसमें फर्जी बिलिंग और उत्पादों में मिलावट की जांच की गई थी। अब ED भी इस मामले में जांच कर रहा है। इसमें विदेशी निवेश, फर्जी लैब रिपोर्ट और मनी लॉर्डिंग की साजिश का खुलासा हो सकता है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें