फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: मुरैना में पूरे गांव ने मतदान का किया बहिष्कार; कहा- स्कूल नहीं तो वोट नहीं

Fri, 17 Nov 2023 03:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

MP Assembly Election 2023: मुरैना जिले के एक गांव के निवासियों ने नाराजगी में मतदान करने से इनकार कर दिया। मतदान शुरू होने के बाद से कोई भी ग्रामीण वोट डालने नहीं पहुंचा। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
वोट न डालने पर अड़े ग्रामीणों को समझाने में जुटे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर क्षेत्र की महाटोली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले बड़ापुरा गांव में 734 ग्रामीण मतदाताओं द्वारा पोलिंग बूथ नंबर 301 पर मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले स्कूल नहीं तो वोट नहीं। पिछले 10 वर्षों से बंद पड़े प्राइमरी स्कूल की मांग को लेकर वोट डालने का बहिष्कार किया है। उक्त गांव में कुशवाह समाज के लोग निवास करते हैं।

विज्ञापन


सरपंच शिवचरन कुशवाह और एक युवा दीपक पटेल का कहना है कि उनके गांव के तीन सौ से अधिक बच्चे गांव में विद्यालय न होने के कारण अन्य गांव में जाकर पढ़ाई कर रहे हैं इस वजह से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गांव में बंद पड़े स्कूल की मांग जिलाधीश से लेकर राजनीतिक नेताओं तक का कई बार की जा चुकी है। लेकिन सभी ने झूठे आश्वासन देकर उन्हें अभी तक गुमराह किया है। आज सभी ग्रामीणजन एकजुट होकर के वोट न डालने का मन बना चुके हैं।

पिछले छह घंटे तक पोलिंग बूथ पर कोई भी ग्रामीण मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा है। बड़ापुरा पोलिंग बूथ पर वोट न डालने की खबर सुनकर तहसील बानमोर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे और गांव वालों को समझाया। लेकिन गांव वाले वोट डालने तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें