फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: देह व्यापार करते छह युवक-युवती लॉज से गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान भी बरामद

Thu, 21 Mar 2024 10:50 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना

सार

मुरैना में देह व्यापार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। दो दिन बाद फिर छह युवक-युवतियों को एक लॉज से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पराग मिल के सामने सांई लॉज पर छापा डाला था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले में देह व्यापार का मामला का सामने आया है। पुलिस ने दबिश देकर तीन युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। सभी संदिग्ध अवस्था में मिले थे। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुरैना पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को लगातार शिकायत मिल रही थी कि मुरैना में लॉज और होटल में देह व्यापार तेजी से चल रहा है। इसे लेकर नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता ने पराग मिल के सामने सांई लॉज पर छापा डाला। यहां से तीन युवक और तीन युवतियां संदिग्ध परिस्थिति में मिले और लॉज से आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।

बता दें दो दिन पहले भी पांच युवती और दो युवकों को केला देवी लॉज से छापा मार में पुलिस ने पकड़ा था। गुरुवार को पराग ऑइल मिल के सामने स्थित सांई पैलेस लॉज में तीन युवा एवं तीन युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। साथ ही संचालक को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्त में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें