फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: व्यापारी की कार में मिले 41 लाख, सीट के नीचे रखे थे गड्डियों के बंडल, पुलिस ने जब्त किए

Sat, 04 May 2024 02:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में एक कार की तलाशी में ड्राइविंग और उसके बगल वाली सीट के नीचे 500-500 रुपये के नोटों के बंडल मिले। पुलिस ने व्यापारी से रुपयों के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने कार और रुपए दोनों जब्त कर लिए।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किए 41 लाख रुपये। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले की नूराबाद थाना पुलिस ने एक व्यापारी की कार से 41 लाख रुपए जब्त किए हैं। वह ग्वालियर से कार लेकर मुरैना की तरफ जा रहा था। पुलिस व्यापारी से रुपयों को लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, लोकसभा चुनाव के कारण पुलिस द्वारा सख्ती से चेकिंग की जा रही है। नूराबाद थाना पुलिस जब रोड पर चेकिंग कर रही थी, उसी समय एक स्विफ्ट कार वहां से गुजरी तो पुलिस टीम ने उसे रोककर लिया। कार सर्राफा व्यापारी लवलेश पुत्र महेश चंद्र बांदिल निवासी मुरैना की थी।

कार की तलाशी लेने पर उसकी आगे वाली ड्राइविंग सीट के नीचे और बगल वाली सीट के नीचे 500-500 रुपये के नोटों के बंडल रखे हुए थे। पुलिस ने व्यापारी लवलेश बांदिल से रुपयों के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने कार और उसमें रखे रुपए जब्त कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें