फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: किसानों को खाद न मिलने पर धरने पर बैठे विधायक, अधिकारियों पर किसानों से धक्का-मुक्की का आरोप

Tue, 15 Oct 2024 11:17 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

खाद की किल्लत बढ़ती जा रही है। इसके लिए जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने धरना भी दिया। किसानों ने मांग की है कि कुछ प्रशासनिक अधिकारी खाद वितरण केंद्र पर देखरेख के लिए होंगे तो नियमानुसार खाद सभी को मिलेगा। 
विज्ञापन
मुरैना में विधायक को जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले में किसानों को खाद सही समय से न मिलने पर किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। लाइन में लगे किसानों से अभद्रता भी हो रही है। खाद वितरण अधिकारियों पर किसानों के साथ की धक्का मुक्की करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


बता दें कि किसानों ने जौरा विधायक पंकज उपाध्याय को बताया जिसको लेकर जौरा विधायक ने सोमवार को जौरा खाद वितरण केंद्र जौरा पर धरना दिया था। किसानों ने मांग की है कि कुछ प्रशासनिक अधिकारी खाद वितरण केंद्र पर देखरेख के लिए होंगे तो नियमानुसार खाद सभी को मिलेगा। जौरा विधायक पंकज उपाध्याय द्वारा मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना से फोन पर बात की गई। मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना द्वारा यह आश्वासन दिया गया है आगामी दो से तीन दिन में जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद सभी किसानों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। किरा से उपज मंडी मुरैना के खाद वितरण केंद्र पर खाद वितरण अधिकारियों ने किसानों के साथ की धक्का मुक्की, धक्का मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिलना और अधिकारियों की डाट डपट भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें