फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena Accident News: तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत, एक महिला घायल

Sun, 18 Jun 2023 11:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में शनिवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले में शनिवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक बाइक पर शेलेन्द्र (पिता निहाल सिंह गुर्जर, उम्र 19 साल, निवासी बमरौली) अपने गांव बमरौली से मोटरसाइकिल पर आ रहा था। वह रिठौरा क्षेत्र के दिसेंटा की पुलिया के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गया। दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें एक महिला व दो पुरुष थे। 

दिसेंटा की पुलिया के पास दोनों मोटरसाइकिलें आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बमरौली निवासी शेलेन्द्र,  सोनी वाल्मीक और रंजीत वाल्मीक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सोनी वाल्मीक अपनी पत्नी ममता और साढू रंजीत वाल्मीक के साथ मालनपुर से मुरैना जा रहा था। हादसे में सोनी वाल्मीक की पत्नी ममता वाल्मीक गंभीर रूप से घायल हो गईं। ममता बाइक में पीछे बैठी थी, जिसके चलते उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों की मोटरसाइकिलें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। तीनों की लाशें सड़क पर बिखरी थीं। ममता वाल्मीक भी बेहोश थीं। रिठौरा थाना पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची। ममता वाल्मीक को तुरंत इलाज के लिए नूराबाद अस्पताल भेजा गया। वहां से उसको ग्वालियर रैफर कर दिया गया। वहीं तीनों मृतकों के शव को पीएम के लिए नूराबाद पीएम हाउस पर भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें