फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: मुरैना में मध्याह्न भोजन की रोटियों में निकली इल्लियां, डीईओ ने कही कार्रवाई की बात

Fri, 19 Aug 2022 10:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिले के पहाड़गंज के जौनारा गांव के स्कूल में मध्याह्न भोजन की रोटियों में इल्ली निकली हैं। बच्चों ने इसकी शिकायत की है। अब जिम्मेदार जांच करवा रहे हैं। 
विज्ञापन
बच्चों को खाने के लिए दी जाने वाली रोटियों में इल्ली निकली हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुरैना में बच्चों को दिए जाने वाला मध्याह्न भोजन में इल्लियां निकलने की शिकायत मिली है। बच्चों ने रोटियों के बीच सफेद इल्ली मिलने पर परिवार वालों को बताया था। परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी दोषियों को तलाशने और उन पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। रोटियों में इल्ली मिलने का वीडियो भी बनाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला मुरैना जिले के पहाड़गंज के जौनारा गांव का है। यहां के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत खाना दिया गया था। तभी किसी बच्चे को रोटियों में सफेद इल्ली नजर आई। जब दूसरे बच्चों ने रोटियां देखीं तो उनमें भी इल्लियां नजर आईं। बच्चों ने रोटियां फेंक दी। कुछ बच्चों ने अपने परिजनों को इल्लियां मिलने की बात बता दी। परिजन स्कूल पहुंचे और आक्रोश जाहिर कर हंगामा कर दिया।  

परिवार वालों ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष शर्मा से की गई। शर्मा ने बताया कि सरकारी स्कूल की रोटियों में इल्लियां मिलने की शिकायत मिली है। मामले की जांच करवा रहे हैं। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें