फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: पीपड़खेड़ा गांव में दबंगई, आधीरात को घर में घुसकर महिला-पुरुषों को पीटा, फायरिंग कर लूट ले गए मवेशी

Wed, 14 Dec 2022 07:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में दलित परिवार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आधी रात को किए गए हमले में महिलाओं को भी पीटा गया। फायरिंग कर मवेशी लूट लिए गए और झोपड़ी जला दी गई। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में दबंगई का मामला सामने आया है। दलित परिवार के साथ आधा दर्जन दबंगों ने मारपीट की साथ ही फायरिंग कर उनके घर के मवेशी भी खोल ले गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र के पीपड़खेड़ा गांव का है। बताया गया कि गांव में रामसिया माहौर अपने परिवार के साथ रहता है। गांव में उनके समाज के दो-चार घर हैं। यहां पर गुर्जर समाज के लोग बहुतायत में निवास करते हैं। बीती रात रामसिया और उनके परिवार के लोग घर में सो रहे थे। आधी रात को गांव के करीब आधा दर्जन लोग हथियारों समेत आ गए। उन्होंने सोते लोगों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। महिलाएं बीच-बचाव में आईं तो उन्हें भी पीटा गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए उनकी आधा दर्जन बकरियां तथा 3 भैस लूटकर ले गए। झोपडी में आग भी लगा दी।

आरोपी जब चले गए तब परिजनों ने फोन पर पुलिस को सूचित किया। आसपास के लोगों ने घायलों को उनके परिजन वाहन में रखकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर उनको भर्ती कराया गया है। पीड़ितों का आरोप है कि इस घटना से पहले भी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की है, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने करीब 2 माह पहले न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए परिवार सहित आत्महत्या करने की इजाजत मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें