बानमौर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सर्जिकल कॉटन बनाने की फैक्ट्री में बीती रात अचानक आग लग गई। आग फैक्ट्री के गोदाम में लगी जिससे वहां तैयार रखी सर्जिकल कॉटन जल कर पूरी तरह से रख हो गई। हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ। आग लगने के बाद मौके पर पहुंची बानमौर और मुरैना की दमकल ने आग पर काबू पाया।
खेड़ापती सर्जिकल के ऑनर दिनेश गोयल आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट हुआ और गोदाम में रखी सर्जिकल कॉटन ने आग पकड़ ली। पुलिस दमकल और बिजली विभाग को सूचना दी गई। बिजली विभाग ने बिजली सप्लाई रोक दी उसके बाद दमकल ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। चार दमकल ने आग पर काबू पाया।
ये भी पढ़ें: मार्च तक इंदौर में बनेंगी 277 नई सड़कें, त्यौहारों में हादसों पर संभागायुक्त सख्त, बोले तेज करो काम
बानमौर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष संजय शर्मा के अनुसार बानमौर क्षेत्र से औद्योगिक क्षेत्र तीन किलोमीटर है और मुरैना मुख्यालय से 20 किलोमीटर है। बानमौर में अक्सर जाम रहता है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र तक जरूरत पड़ने में दमकल काफी देर से आ पाती है। आज भी यही हुआ और व्यापारी का पूरा माल जल गया। कई बार फ्लाई ओवर की मांग की जा चुकी है, जो अभी तक पूरी नहीं हुई।मौके पर आज भी दमकल एक घंटे लेट आई। एक दमकल मुरैना मुख्यालय से आ गई।