फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: जुलाई के बाद अगस्त भी सूखा बीता, 15 इंच बारिश कम, पानी के लिए तरस रहा इंदौर

Thu, 28 Aug 2025 11:21 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज बारिश के आसार जताए हैं। पिछले दस दिन लगातार हुई बारिश से इंदौर को कुछ राहत जरूरी मिली है लेकिन पानी की कमी अब चिंता का विषय बनती जा रही है। 
विज्ञापन
इंदौर में बारिश। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के मध्य क्षेत्र में (रीगल चौराहे पर) कल रात 8 बजे से आज सुबह 8 बजे तक कुल 2.25 mm वर्षा हुई। इसे मिलाकर अब तक कुल वर्षा 615.25 mm (24.22 इंच) बारिश हो चुकी है। सामान्यतः इंदौर में 36 से 40 इंच होना चाहिए। लेकिन इस बार पश्चिमी क्षेत्र में बारिश कम हुई है। तालाब भी खाली हैं। इसलिए अभी 15 इंच बारिश की और आवश्यकता है। गुरुवार तड़के हल्की बारिश हुई, इसके बाद से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी बारिश के आसार जताए हैं। बुधवार दोपहर तक मौसम साफ रहा था, लेकिन बाद में कई हिस्सों में रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक रुक-रुककर जारी रही।
विज्ञापन


तापमान में मामूली बदलाव
इंदौर में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो औसत से 1 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन 23 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है।

यह भी पढ़ें...
Indore News: दुकान में फटा सिलेंडर, सामान उड़कर बाहर आया, तीन घायल
विज्ञापन


अब भी चाहिए 18 इंच पानी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इंदौर में सीजन की औसत बारिश 38 इंच होती है। अब तक 20 इंच दर्ज हुई है। इस लिहाज से औसत पूरा करने के लिए अभी 18 इंच बारिश की जरूरत है।

पूर्वी हिस्से में ज्यादा, पश्चिम में कम बारिश
सीजन में केवल एक बार पूरे इंदौर में समान रूप से बारिश हुई, बाकी समय कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश दर्ज की गई। पूर्वी हिस्सों में 24 इंच से अधिक पानी गिर चुका है, जबकि पश्चिमी इलाके में बारिश अपेक्षाकृत कम है।
विज्ञापन


मानसून ट्रफ और लो प्रेशर का असर
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि बुधवार को एक मानसून ट्रफ प्रदेश के मध्य हिस्से से गुजरी। साथ ही बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय हो रहा है, जिसका असर अगले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा। इससे प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर बना रहेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें