फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना: जिला न्यायालय के गेट पर जूता लेकर वकील को मारने दौड़ा क्लाइंट, पैसों की बात पर हुआ विवाद

Sat, 05 Feb 2022 11:51 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिला न्यायालय के गेट पर पैसों के लेन देन को लेकर वकील और क्लाइंट में झड़प हो गई। इस दौरान क्लाइंट वकील को मारने के लिए जूते लेकर दौड़ पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
मुरैना: सड़क पर लड़ते वकील और क्लाइंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिला न्यायालय के गेट पर वकील और क्लाइंट के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में क्लाइंट वकील को जूते लेकर मारने दौड़ते दिख रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने क्लाइंट पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।  
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर अधिवक्ता संजय दंडोतिया चाय पी रहे थे, इसी दौरान क्लाइंट महेश जाटव बाइक से उनके पास पहुंचा और वकील से अभद्रता करने लगा। क्लाइंट महेश जाटव ने वकील से कहा कि मेरे केस में पैसों का हिसाब नहीं हुआ है, मेरे पैसे निकल रहे हैं। उसका हिसाब कर दीजिए। इतना कहने के बाद क्लाइंट वकील के साथ गाली गलौच करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि क्लाइंट और वकील एक दूसरे को मारने के लिए सड़क में ही दौड़ने लगे। क्लाइंट ने वकील को मारने के लिए अपना जूता उतार लिया। दोनों ने एक दूसरे से धक्का मुक्की की। मामला बढ़ता देख मौजूद लोगों ने वकील और क्लाइंट को अलग-अलग किया। घटना के बाद  जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सहित कई अधिवक्ता कोतवाली थाने पहुंचे और क्लाइंट महेश जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें