फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना: रिटायर्ड DSP के घर में मिला अवैध शराब का जखीरा, कार्रवाई देख पुलिस के उड़े होश 

Wed, 09 Feb 2022 12:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिले के वित्तपुरा गांव में पुलिस ने रिटायर्ड डीएसपी के घर से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वाले 3 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुरैना: कार्रवाई के दौरान जब्त की गई अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले में पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। अवैध शराब को जमीन में गाड़कर ड्रमों में रखा गया था, पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कर कच्ची शराब और लहान बरामद किया है। 
विज्ञापन


मामला जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के वित्तपुरा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के पूर्व सरपंच विनोद छारी और रिटायर्ड डीएसपी जगदीश छारी का पुत्र रवि छारी मिलकर गांव में अवैध शराब का धंधा चला रहे थे। वहीं अवैध शराब के धंधे में गांव के अन्य 5 लोग भी शामिल थे। 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खेत, खलिहान, घर-आंगन में चारों तरफ जमीन के अंदर दबे ड्रमों को बरामद किया है, जेसीबी की मदद से इन ड्रमों को निकाला गया हर तरफ सिर्फ शराब ही शराब देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। 
विज्ञापन


डीएसपी प्रियंका मिश्रा के अनुसार दिमनी क्षेत्र के वित्तपुरा में कच्ची शराब बनाकर बेचने की सूचना पर सुबह 5.30 बजे तीन थानों की पुलिस ने 10 घरों में दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने जमीन में दबी 159 लीटर कच्ची शराब व 1150 लीटर लहान जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व सरपंच विनोद छारी, रवि छारी, आशीष छारी, हेमंत छारी, अतुल छारी, राजीव छारी और पूरन छारी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) व 49 (डी) के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों पूर्व सरपंच विनोद छारी, रवि छारी और आशीष छारी को मौके से गिरफ्तार किया है।

गांव में बेचते थे सस्ती शराब
लोगों को सस्ती शराब देने के लिए गांव में गुड के लहान से कच्ची शराब बनाकर आस-पास के गांवों में बेची जा रही थी। कच्ची शराब का यह कारोबार बीते 3 सालों से चल रहा था। पुलिस इससे पहले भी अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर केस बनाती रही है, लेकिन नए एसपी आशुतोष बागरी के निर्देश पर डीएसपी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें