फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: लाइन सुधारने खंभे पर चढ़े कर्मचारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने अफसरों और कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा

Thu, 26 May 2022 08:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

लोग लंबे समय से हो रही बिजली कटौती से परेशान थे। ठेकाकर्मी की मौत से गुस्सा और बढ़ गया। करंट से मौत लगने के बाद ठेका कर्मचारी का शव घंटों खंभे पर लटका रहा, जिससे लोग आक्रोशित हो गए। जब अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें पीट दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के अफसर और कर्मचारियों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र के नयापुरा गांव में बिजली लाइन में फॉल्ट सुधारने चढ़े ठेका कर्मचारी की मौत से आक्रोशित लोगों ने बिजली कंपनी के अफसर और कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बताया जा रहा है कि लोग लंबे समय से हो रही बिजली कटौती से परेशान थे। ठेकाकर्मी की मौत से गुस्सा और बढ़ गया। करंट से मौत लगने के बाद ठेका कर्मचारी का शव घंटों खंभे पर लटका रहा, जिससे लोग आक्रोशित हो गए। जब अफसर और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेरकर पीट दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नयागांव के पाराशर की गढ़ी में ठेका कर्मचारी जयचंद तोमर बिजली कंपनी में काम करता था। बिजली की लाइन फॉल्ट होने पर वह उसे सुधारने के लिए खंभे पर चढ़ा था, वह बिना सुरक्षा उपकरणों के बंद लाइन को सुधार रहा था, लेकिन इसी दौरान किसी ने लाइन चालू कर दी और करंट से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने विभाग को इसकी सूचना दी लेकिन अफसर काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे, जिस पर आक्रोशित लोगों ने कंपनी के अंबाह डिवीजन के उपमहाप्रबंधक अभय चोपड़ा और अन्य कर्मचारियों को घेरकर उउनकी पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से बचने के लिए अफसरों और कर्मचारियों ने भागने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

बाद में मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अफसरों और कर्मचारियों को बचाया। बताया जा रहा है कि उपमहाप्रबंधक अभय चोपड़ा ग्वालियर के ओएंडएम में सहायक यंत्री थे। उन्हें 15 दिन पहले ही पहली बार उपमहाप्रबंधक पद का प्रभार दिया गया है। वहीं, घटना पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुरैना के महाप्रबंधक पीके शर्मा का कहना है कि ठेका कर्मचारी सुरक्षा उपकरण नहीं पहनते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसमें अधिकारियों की गलती नहीं है। बता दें इससे कुछ दिन पहले भी एक ठेका कर्मचारी की विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें