मार्च के महीने में ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गर्मी चरम पर है। गर्मी से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। खासकर स्कूली बच्चों को और ज्यादा परेशानी हो रही है। माना जा रहा है कि राजधानी भोपाल में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने वाला है। कभी भी 21 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। मार्च के महीने में ही राज्य में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटो में कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी की है।
अभिभावकों का कहना है कि चिलचिलाती धूप में स्कूल से लौटते समय बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। घर पहुंचते ही बच्चों की हालत खराब हो जा रही है। वहीं, राजधानी के दिल्ली में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं ने कलेक्टर से स्कूल के समय को सुबह के 11:30 तक करने की मांग की है। इसके लिए अभिभावकों ने कलेक्टर से स्कूल के समय में परिवर्तन करने की मांग की है।